This post belongs to Azamgarh Police.
100 नारी शक्तियों का सम्मान, सशक्त समाज का निर्माण!
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस लाइन सभागार, आजमगढ़ में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 100 महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डाक्टर अनिल कुमार द्वारा सम्मानित कर नारी शक्ति के योगदान की सराहना की गई।
नारी का सम्मान, देश का अभिमान!
आजमगढ़ पुलिस — महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए संकल्पित।


