थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़
जान से मारने की नीयत से हमला करने एवं धमकी देने के मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना गम्भीरपुर पुलिस ने अभियुक्त रामअवतार को उसके घर से गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा बकरी बांधने के विवाद में जान से मारने की नीयत से हमला करने एवं धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



