Sun, Nov 8, 2026 Updated 12:52 AM IST
अपना इलाका

किराये के मकानों में छिपाकर रखे गए 672 किलोग्राम पटाखे बरामद। विस्तार में देखिए CO बुढ़नपुर का कथन

6 days पहले

दीपावली से पहले अवैध पटाखों के कारोबार पर अतरौलिया पुलिस का बड़ा प्रहार!

🔹 अवैध रूप से पटाखों का भण्डारण करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

🔹 किराये के मकानों में छिपाकर रखे गए 672 किलोग्राम पटाखे बरामद।

🔹 बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब ₹5.47 लाख।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में दीपावली पर्व के दृष्टिगत अवैध पटाखों के भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अतरौलिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस टीम ने कस्बा अतरौलिया में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर किराये के मकानों में अवैध रूप से भण्डारित कुल 672 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए तथा मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 47 हजार रुपये है।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

आजमगढ़ पुलिस की अपील: दीपावली पर्व पर सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए बिना वैध लाइसेंस पटाखों का भण्डारण एवं बिक्री न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

#AzamgarhPolice #UPPolice #AtarauliaPolice #SafeDiwali

ऐप खोलें