Mon, Nov 9, 2026 Updated 02:43 AM IST
अपना इलाका

आजमगढ़: सरैया बाजार में मां लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा का भव्य अनावरण, बच्चों की झांकियों ने मोहा मन; दिग्गजों संग उमड़ा जनसैलाब

6 hours पहले

आजमगढ़ (आजमगढ़ टाइम्स)। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सरैया बाजार में भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शनिवार शाम सरैया बाजार में मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई, जिसके बाद पूरा क्षेत्र धार्मिक जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी जयनाथ सिंह तथा बाल कल्याण समिति (CWC) बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने प्रतिमा का अनावरण कर क्षेत्रवासियों की समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।

प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई राधा-कृष्ण और भगवान शिव-माता पार्वती की जीवंत झांकियों ने वहां मौजूद हर श्रद्धालु का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए भक्ति भजनों और धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। उपस्थित जनसमूह ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस धार्मिक महोत्सव में सरैया बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इस अवसर पर अशोक कुमार राय, महेंद्र गुप्ता, तुलसी चौरसिया और माधव चौरसिया समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं समाजसेवी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

आपकी राय: अपने इलाके और गांव में दीपावली के इस पावन अवसर पर होने वाले आयोजनों की खास बात क्या है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर शेयर करें!

ऐप खोलें