आजमगढ़ में बज गया 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल! जिले में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच शुरू हो चुकी है, जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सीधे गुजरात से बड़े अफसर को आजमगढ़ भेज दिया है!
जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित वेयरहाउस में 12 अक्टूबर से मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षक और गुजरात के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डीआर भामर ने खुद वेयरहाउस पहुंचकर मशीनों की सुरक्षा और मानकों का गहन निरीक्षण किया।
वहीं दूसरी तरफ, कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए हैं:
• लेखपालों से सरकारी जमीनों की जांच कराकर हर अवैध कब्जा तुरंत हटवाएं।
• और गांव-मोहल्ले में सार्वजनिक रास्ता रोकने वालों पर सीधे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए!
इसके साथ ही डीएम ने आपदा पीड़ितों को तुरंत आर्थिक मदद देने, तालाबों के पट्टे के नियम ग्रामीणों को पढ़कर सुनाने और त्योहारों को देखते हुए पटाखों की लाइसेंसी दुकानों के भौतिक सत्यापन के कड़े आदेश दिए हैं।
बैठक में सीआरओ संजीव ओझा और दोनों एडीएम मौजूद रहे। 2027 के चुनावी बिगुल और डीएम के इस कड़े एक्शन पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं,


