आजमगढ़ के सैकड़ों गांवों को बड़ी सौगात, ईग्यारह बिजली उपकेंद्रों के लिए तेरह दशमलव उनतीस करोड़ होंगे खर्च!
दरसल आजमगढ़ वालों के लिए बिजली विभाग से बड़ी राहत की खबर सामने आई है, जिले के ईग्यारह बिजली उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के लिए तेरह करोड़ उनतीस लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है, जिससे यहाँ नए पावर ट्रांसफॉर्मर लगेंगे।
इसमें प्रथम विद्युत मंडल के सात उपकेंद्रों, सहदेवगंज, सोफीपुर, निजामाबाद तहसील, मंझारी, दत्तात्रेय, आजमपुर और सिधारी हाइडिल गेट के लिए आठ दशमलव उन्नीस करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं द्वितीय मंडल के चार उपकेंद्रों कौरागहनी, माहुल, कप्तानगंज तेरही और पिचरी के लिए पांच दशमलव दस करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनी है, अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगने से उपकेंद्रों पर ओवरलोडिंग का दबाव खत्म होगा, ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायतें बंद होंगी और आने वाले त्योहारों में उपभोक्ताओं को भरपूर और फुल-वोल्टेज बिजली मिल सकेगी,
दर्शकों आपके गांव या मोहल्ले में इस समय बिजली की सप्लाई कैसी आ रही है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, इस जरूरी खबर को आजमगढ़ के हर ग्रुप में शेयर करें और हमारे जिले की ऐसी ही खबरों के लिए आजमगढ़ टाइम्स को फॉलो जरूर करें


