आजमगढ़ विकास भवन से इस वक्त की सबसे बड़ी प्रशासनिक खबर! कुर्सी संभाले अभी महज 62 दिन ही हुए थे कि आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी यानी CDO राकेश कुमार पटेल का अचानक तबादला कर दिया गया है!
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 7 आईएएस अफसरों के किए गए बड़े फेरबदल के तहत मुजफ्फरनगर में तैनात आईएएस अधिकारी कंदारकर कमलकिशोर देशभूषण को आजमगढ़ का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है। वहीं राकेश कुमार पटेल को लखनऊ में विशेष सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आपको बता दें कि शासन ने 10 जुलाई को ही राकेश कुमार पटेल को आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन उनके 62 दिनों के छोटे से कार्यकाल के दौरान विकास भवन में एक बाबू द्वारा कथित रिश्वतखोरी का मामला जमकर गरमाया था, जिस पर उन्होंने दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी और आजमगढ़ शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज हुआ था!
उस कथित घूसकांड के बाद अब राकेश पटेल की विदाई हो गई है और जिले में विकास कार्यों व योजनाओं की पूरी कमान नए युवा आईएएस कंदारकर कमलकिशोर देशभूषण के हाथों में आ गई है।
महज दो महीने के भीतर सीडीओ बदले जाने के इस प्रशासनिक फैसले पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखें।


