Sat, Nov 7, 2026 Updated 09:28 AM IST
अपना इलाका

आजमगढ़ में 1 ही घर में 14 ‘विकास यादव’, इनमें 7 महिलाएं! DM साहब के दावे के बाद वोटर लिस्ट की पड़ताल ने उड़ाए होश!

2 weeks पहले

आजमगढ़ के विकास यादव वोटर लिस्ट कांड में अब तक का सबसे चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है! भले ही प्रशासन और आजमगढ़ डीएम ने दावा किया था कि वोटर लिस्ट में दर्ज सभी विकास यादव अलग-अलग व्यक्ति हैं, लेकिन जब चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी पड़ताल की गई, तो जो सच सामने आया उसने सबके होश उड़ा दिए हैं! दरअसल, अखिलेश यादव ने 15 अक्टूबर को समाजवादी ECI ऑडिट one रिपोर्ट जारी कर आजमगढ़ सदर में 10 विकास यादव होने का दावा किया था। लेकिन जब पोर्टल पर फाइनल और सप्लीमेंट्री लिस्ट को क्रॉस-चेक किया गया, तो 10 नहीं बल्कि एक ही घर में कुल 14 विकास यादव मिले! और सबसे गजब की बात सुनिए: इन 14 विकास यादव में से 7 विकास यादव महिलाएं दर्ज हैं।
बूथवार पूरा कच्चा चिट्ठा सुन लीजिए:
आजमगढ़ सदर में पिता का नाम जीबोध यादव और मकान नंबर 17 एक ही है!
बूथ नंबर 423 पर सीरियल नंबर 783, 784, 786, 787, 790 और 820 पर विकास यादव दर्ज हैं। इन सभी की उम्र 19 साल और मकान नंबर 17 एक जैसा है, जिनमें 3 पुरुष और 3 महिला दर्ज हैं!
वहीं बूथ नंबर 222 पर सीरियल नंबर 405, 408, 410 और 413 पर भी विकास यादव दर्ज हैं, जिनमें 2 पुरुष और 2 महिला हैं!
पड़ताल में पता चला कि सप्लीमेंट्री लिस्ट में आयोग ने बूथ 222 और 423 से एक-एक नाम तो काटा, लेकिन SIR के बाद भी 12 नाम आज भी जस के तस मौजूद हैं! यही नहीं, एक ही एपिक नंबर पर दो अलग-अलग लोगों के नाम भी मिले हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब मकान नंबर 17, पिता जीबोध यादव और उम्र 19 साल एक ही है, और 7 महिलाएं भी विकास यादव।बनी हुई हैं—तो यह डेटा एंट्री की भयंकर लापरवाही है या कोई बड़ा खेल? इस खुलासे पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर ठोकें, वीडियो को शेयर करें.

Curtsey/Bhaskar
ऐप खोलें