आजमगढ़ के मुबारकपुर युवक युवती वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई! मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार!
दरअसल हाल ही में आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया था जिसमें कथित तौर पर स्कूटर से जा रहे एक युवक और युवती को कुछ लोगों ने बीच सड़क पर रोका और वायरल वीडियो के अनुसार उनसे कथित तौर पर बदसुलूकी भी की!
फिलहाल इस मामले में मुबारकपुर पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है!
युवक-युवती के साथ अभद्रता के वायरल वीडियो प्रकरण में मुख्य अभियुक्त सादाब को गिरफ्तार कर लिया गया है! आरोपी की पहचान सादाब पुत्र जमशेद निवासी खैराबाद, थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ, वर्तमान निवासी इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कथित अभद्रता करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ने काफी सूझबूझ का परिचय देते हुए अभद्रता करने वालों को रोका था जिसे आजमगढ़ टाइम्स सैल्यूट करता है। दर्शकों क्या किसी को बीच सड़क ऐसे मोरल पुलिसिंग करने का हक है? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और आजमगढ़ की हर खबर के लिए आज़मगढ़ टाइम्स को अभी फ़ॉलो कर लें।



