जिलाधिकारी आजमगढ़ के आदेश पर 3 शस्त्र लाइसेंस निलम्बित, संबंधित शस्त्र पुलिस अभिरक्षा में रखे जाने के निर्देश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनिल कुमार के निर्देशन में फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने तथा अन्य सरकारी लाभ हासिल करने के प्रकरण में कार्रवाई की गई है।
मिर्जा अयाज बेग के 2 शस्त्र लाइसेंस (पिस्टल एवं राइफल) तथा मो0 इबराक खान का 1 शस्त्र लाइसेंस (रिवाल्वर) निलम्बित किया गया है।
प्रकरण में थाना निजामाबाद पर 2 अभियोग पंजीकृत हैं। एक अभियोग में आरोप-पत्र दाखिल किया जा चुका है, जबकि दूसरे में विवेचना प्रचलित है।
