🔷 #थाना_गम्भीरपुर पुलिस की मुठभेड़ में गोकशी में संलिप्त 02 सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले अभियुक्त जमील के बाएं पैर में लगी गोली।
➡️ दिनांक 25.10.2026 की रात्रि में थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान खराटी से आवक मोड़ के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त जमील घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल जमील एवं उसके भाई सलमान को गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु पीएचसी मुहम्मदपुर भेजा गया।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामदगी:
▪️ 10 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु का मांस एवं अवशेष।
▪️ 01 लोहे का चापड़ एवं 01 मोटरसाइकिल।
▪️ 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 02 खोखा कारतूस एवं 01 मिस कारतूस।
🔹 आपराधिक इतिहास: गिरफ्तार अभियुक्त सलमान के विरुद्ध पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत हैं।
🔹 पुलिस कार्रवाई: प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों के अन्य साथियों की संलिप्तता की जांच एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।


