आजमगढ़ में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर चुनावी माहौल अपने शबाब पर है। जिले के पांडेय बाजार स्थित शिब्ली नेशनल कॉलेज समेत सभी 23 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग प्रक्रिया बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो चुकी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले के शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही कतारों में डटे हुए हैं।
इस बार का शिक्षक एमएलसी चुनाव बेहद कांटे का माना जा रहा है, जहां कुल 16 प्रत्याशियों की साख दांव पर लगी है। पूरे निर्वाचन क्षेत्र के 17 जिलों में आजमगढ़ जिला सबसे बड़ा और निर्णायक केंद्र बनकर उभरा है। आंकड़ों के मुताबिक, सभी 17 जिलों में सर्वाधिक 8,592 मतदाता अकेले आजमगढ़ में हैं, जिसके चलते यहाँ की वोटिंग चुनाव के अंतिम परिणाम तय करने में सबसे अहम भूमिका निभाएगी।
प्रशासन की तरफ से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अब देखना यह होगा कि 16 प्रत्याशियों के दावे और वादों के बीच आजमगढ़ के प्रबुद्ध शिक्षक मतदाता किसे चुनकर उत्तर प्रदेश की उच्च सदन “विधान परिषद” में भेजते हैं।
आजमगढ़ टाइम्स का बड़ा सवाल:
शिक्षक एमएलसी चुनाव में इस बार आजमगढ़ के गुरुजी किस मुद्दे पर वोट कर रहे हैं? क्या इस बार कोई नया चेहरा बाजी मारेगा या पुरानी साख कायम रहेगी? अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें।
