Sat, Nov 7, 2026 Updated 05:40 PM IST
अपना इलाका

आजमगढ़: “पीडीए के काटे जा रहे वोट!” लेदौरा में गरजे विधायक डॉ. संग्राम यादव, मतदाता सूची को लेकर बोला बड़ा हमला

2 weeks पहले

आजमगढ़ (आजमगढ़ टाइम्स)। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदौरा गांव में आयोजित “पीडीए पंचायत” के दौरान राजनीतिक पारा चढ़ गया। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक रणनीति के तहत पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं।

लेदौरा गांव में ग्रामीणों की मौजूदगी में आयोजित इस पंचायत में विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संवैधानिक अधिकार है। “आरोप है कि” साजिश के तहत पीडीए वर्ग के वैध मतदाताओं के नाम सूची से गायब किए जा रहे हैं ताकि उन्हें उनके अधिकार से वंचित किया जा सके। पूर्व मंत्री बलराम यादव के राजनीतिक संदेशों का हवाला देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने का आह्वान किया।

सपा विधायक ने पंचायत के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर जाकर बीएलओ (BLO) के माध्यम से मतदाता सूची का मिलान करें। उन्होंने कहा कि “यदि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से हटाया गया है, तो तत्काल फॉर्म भरकर दोबारा नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करा

ऐप खोलें