Fri, Nov 6, 2026 Updated 07:21 PM IST
अपना इलाका

आजमगढ़: 15 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, महराजगंज पुलिस ने देउरपुर मोड़ से दबोचा

3 days पहले

आजमगढ़ (आजमगढ़ टाइम्स)। जिले में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 6.0” अभियान के तहत महराजगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस टीम ने देउरपुर मोड़ के पास से आरोपी संतोष चौहान (पुत्र स्वर्गीय रामजनक चौहान) को दबोच लिया। आरोपी पर आरोप है कि उसने नाबालिग को शादी का झूठा दिलासा देकर बहलाया-फुसलाया और उसका अपहरण कर लिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही पीड़ित किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। बरामद नाबालिग का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) कराया जा रहा है, जिसके आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी संतोष चौहान को न्यायालय भेजने की तैयारी पूरी कर ली है।

पाठकों से सवाल: नाबालिगों को झांसा देकर इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले तत्वों के खिलाफ कानून में किस तरह की सख्त सजा का प्रावधान होना चाहिए? अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं।

ऐप खोलें