आजमगढ़। जिले की राजनीति और कानून-व्यवस्था से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। लगभग दो दशक पुराने बहुचर्चित दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने वर्तमान ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह समेत कुल 8 आरोपियों को दोषी करार दिया है। 19 साल लंबे लंबे इंतजार के बाद आए इस फैसले से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।
मामला 19 साल पुराना (वर्ष 2005) का है, जहाँ दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हाई-प्रोफाइल दोहरे हत्याकांड में ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह समेत अन्य लोग नामजद थे। अदालत में लंबे समय तक चली सुनवाई, गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद माननीय न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी 8 आरोपियों को दोषी पाया है।
न्यायालय का फैसला आने के बाद सियासी और सामाजिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दोषी करार दिए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास रखते हैं और न्यायालय के फैसले का पूरी तरह सम्मान करते हैं।
19 सालों तक चले इस लंबे कानूनी संघर्ष के बाद आए इस फैसले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। अब जिले भर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अदालत दोषियों को क्या और कितनी सख्त सजा सुनाती है।
आजमगढ़ टाइम्स की पाठकों से अपील: क्या 19 साल बाद आया यह फैसला पीड़ित परिवार के लिए पूर्ण न्याय है? इतनी लंबी कानूनी प्रक्रिया पर आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी बात जरूर लिखें!


