दरअसल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के सचिव अंकित वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के हर जरूरतमंद तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए 1 नवंबर को जनपद स्तर पर यह विशाल मेगा कैंप लगाया जाएगा।
किन-किन को मिलेगा इस शिविर का लाभ? ध्यान से सुनिए: सभी दिव्यांगजन, असंगठित क्षेत्र के मजदूर और श्रमिक, महिलाएं और बच्चे, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति यानि एसी एसटी, और समाज के सभी निर्धन व निर्बल वर्ग के पात्र लोग।
सबसे जरूरी बात: एक नवंबर के शिविर से पहले ही संबंधित सरकारी विभागों द्वारा जनपद, तहसील और ब्लॉक स्तर पर पात्र व्यक्तियों की पहचान और चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि कैंप के दिन सीधे लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
अगर आपके आस-पास कोई भी महिला, गरीब, श्रमिक या दिव्यांग भाई है, तो उन तक यह सूचना जरूर पहुंचाएं ताकि सभी पात्र योजनाओं का लाभ ले सकें। और आजमगढ़ की हर छोटी बड़ी खबरों के लिए आजमगढ़ टाइम्स को अभी लाइक फॉलो जरूर करें!


