आजमगढ़ के नौजवान युवाओं के लिए सेना से बहुत बड़ी खबर सामने आई है! अग्निवीर भर्ती रैली का जिलेवार आधिकारिक शेड्यूल जारी हो गया है! भारतीय सेना ने अग्निवीर क्लर्क और एसकेटी पदों के लिए भर्ती रैली का ऐलान किया है। यह रैली 5 से 12 अक्टूबर तक रुड़की में चलेगी, लेकिन ध्यान दें—आजमगढ़ जिले के अभ्यर्थियों की रैली 12 अक्टूबर को निर्धारित की गई है! मध्य कमान प्रशासन के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा यानी CEE पास कर ली है, उन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में अपनी शारीरिक परीक्षा और दौड़ (रनिंग) के लिए शामिल होना होगा। सेना के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेज जरूर लाएं। और सबसे जरूरी बात—आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ ले जाना अनिवार्य है, जिससे मौके पर ऑनलाइन सत्यापन होगा! 12 अक्टूबर की तारीख नोट कर लें और आजमगढ़ के अपने सभी तैयारी करने वाले साथियों तक यह वीडियो तुरंत शेयर करें ताकि कोई छूट न जाए! जिले की हर भर्ती अपडेट के लिए आजमगढ़ टाइम्स को फॉलो करें
#azamgarh #Azamgarh #news #samajwadipartyofficial #AzamgarhNews #BreakingNews


