आजमगढ़ के छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी!तुरंत चेक करो खाता, सीएम योगी ने डाल दिया वजीफा का पैसा! दरअसल अगर आपने भी इस साल छात्रवृत्ति का फॉर्म भरा था, तो तुरंत अपना बैंक खाता चेक कर लीजिए, क्योंकि सरकारी वजीफे का पैसा खातों में आना शुरू हो गया है!
लखनऊ के लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगल क्लिक में प्रदेश के चार लाख साठ हजार से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में एक सौ अड़तालीस करोड़ रुपये से ज्यादा की छात्रवृत्ति और फीस भरपाई सीधे डीबीटी के जरिए ट्रांसफर कर दी है, आजमगढ़ जिले में भी इसका लाइव प्रसारण हुआ जहां मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने छात्र-छात्राओं को खुद छात्रवृत्ति के स्वीकृति पत्र बांटे, सीडीओ ने बताया कि प्रथम चरण में जिले में कक्षा दस और बारहवीं के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी गई है साथ ही सीएम ने साफ कहा कि धन के अभाव में किसी भी बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकेगी। मेरे भाइयों बहनों आपकी स्कॉलरशिप का पैसा खाते में आया या नहीं, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं! और अपने सभी छात्र दोस्तों और ग्रुप्स में इसे शेयर करें और आजमगढ़ की हर अपडेट के लिए आजमगढ़ टाइम्स को फॉलो जरूर करें
!


