Sat, Nov 7, 2026 Updated 08:35 AM IST
अपना इलाका

🇮🇳 पुलिस स्मृति दिवस | जनपद आजमगढ़ 🇮🇳

2 weeks पहले

पुलिस लाइन आजमगढ़ स्थित स्मृति स्थल पर पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा शहीद पुस्तिका का वाचन कर अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

➡️ इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक, सहायक कमांडेंट पीएसी श्री देव आनंद, क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री भूपेश पांडेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्रीमती आस्था जायसवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री ईश्वर लाल गुर्जर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

🙏 राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को शत्-शत् नमन।

ऐप खोलें