भास्कर के स्टिंग के बाद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई। आज़मगढ़ के मेंहनगर से सपा विधायक पूजा सरोज और महराजगंज सदर से भाजपा विधायक जय मंगल कन्नौजिया पर विधायक निधि में कथित कमीशनखोरी के मामले में विजिलेंस गोरखपुर इकाई ने शुरू की जांच। देखें पूरी रिपोर्ट और अपनी राय दें।
विकास कार्यों के नाम पर कथित घूस मांगने के मामले में अब माननीयों की कुर्सी डोलने लगी है!
दरअसल, दैनिक भास्कर के एक बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन के बाद, आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एक सनसनीखेज शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आज़मगढ़ के मेंहनगर से सपा विधायक पूजा सरोज और महराजगंज सदर से भाजपा विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधायक निधि से विकास कार्यों की संस्तुति के बदले कथित कमीशन और पैसों के लेन-देन की मांग की थी!
अब इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की गोरखपुर इकाई ने आधिकारिक रूप से खुली जांच शुरू कर दी है! यानी अब दोनों विधायकों को पाई-पाई और कमीशन के कथित आरोपों का हिसाब जांच एजेंसियों को देना पड़ेगा
अरे जनता वोट देती है सड़कों और विकास के लिए, लेकिन माननीयों पर आरोप लग रहा है अपनी ही निधि में कमीशन का बंटाधार करने का!
का आपके विधायक जी के इलाके में भी काम कमीशन पर ही होता है? क्या इन विधायकों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी बेबाक राय जरूर लिखें!


