आजमगढ़ के महराजगंज से 15 साल की नाबालिग बच्ची को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर भगाने वाला शातिर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया! एक महीने से चकमा दे रहे श्रावस्ती के इस आरोपी का खेल परशुरामपुर में खत्म हो गया।
पूरा मामला महराजगंज थाने का है। 12 सितंबर को पीड़िता के पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की गहन जांच में पहले नामजद अमित प्रजापति की कोई संलिप्तता नहीं मिली, जिसके बाद असली गुनहगार के रूप में श्रावस्ती जिले के छोटकी भैसहीं गांव निवासी पवन कुमार पुत्र चिंता राम का नाम सामने आया।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर महराजगंज पुलिस ने जाल बिछाया। 13 अक्टूबर की सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर उपनिरीक्षक सुबाष सिंह और सिपाही धीरज यादव की टीम ने आरोपी पवन को परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास से धर दबोचा!
पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोपी पवन कुमार के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे सीधे न्यायालय भेज दिया है, जहाँ से उसे जेल भेजा जा रहा है।


