Sat, Nov 7, 2026 Updated 09:16 AM IST
अपना इलाका

थाना अहरौला: रंजिश में मारपीट के मामले में 08 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार

2 weeks पहले

🔹 थाना अहरौला क्षेत्र में पारिवारिक जमीनी विवाद एवं मुकदमेबाजी की रंजिश में मारपीट के मामले में 08 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार।



🔹 अभियुक्तों के कब्जे से 04 डण्डे एवं 02 लोहे की रॉड बरामद।

👮‍♂️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौला पुलिस द्वारा दिनांक 22.10.2026 को ग्राम आलमपुर जाने वाले मोड़ के पास से 08 अभियुक्तों एवं 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।

📌 दिनांक 20.10.2026 को ग्राम आलमपुर में पारिवारिक जमीनी विवाद एवं मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस संबंध में थाना अहरौला पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

📍 गिरफ्तार अभियुक्तगण/अभियुक्ता: नारद चौहान, रामभवन चौहान, उमेश चौहान, शैलेश चौहान, सूजल चौहान, सूरज चौहान, शशांक चौहान, सूर्यभान चौहान एवं किरन चौहान, निवासीगण ग्राम आलमपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।

⚖️ गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

ऐप खोलें