थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए आजमगढ़ पुलिस की एंटी रोमियो टीम लगातार सक्रिय है।
ग्राम छिही स्थित कंपोजिट विद्यालय के आसपास चेकिंग के दौरान छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी एवं इशारे करने के आरोप में 1 युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
अन्य 2 युवकों सहित कुल 3 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए आजमगढ़ पुलिस प्रतिबद्ध।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनिल कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6 एवं शारदीय नवरात्रि अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है।



