आज़मगढ़ के सनसनीखेज अहरौला कांड पर भड़के सपा सांसद दरोगा प्रसाद। CBI जांच की मांग, दिल्ली की संसद में गूंजेगा मामला!
दरसल अहरौला के शंभूपुर गहजी में पूजा के दौरान हुए खूनी संघर्ष में 3 और पुलिसया कारवाई में 2 लोगों के मरने के बाद आज सांसद दरोगा सरोज मंडलीय अस्पताल पहुँचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल मासूम बच्ची परी का हाल जाना और पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली।”
अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए सांसद ने यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला और पूछा— ‘आखिर सरकार की कानून-व्यवस्था कहाँ सोई है?’
सांसद ने साफ कहा कि इस दर्दनाक घटना की निष्पक्ष सीबीआई जांच होनी चाहिए और वे खुद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को पूरी रिपोर्ट देकर इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे!”
उजड़ चुके इस परिवार के मामले में क्या वाकई दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए CBI जांच होनी चाहिए? पुलिस की कार्रवाई पर आपकी क्या राय है?
नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी बेबाक राय जरूर लिखें!


