गोरखपुर परीक्षा देकर अपना भविष्य संवारने के सपने के साथ घर से निकला था 19 साल का नौजवान, लेकिन रास्ते से लौटी सिर्फ उसकी लाश! आजमगढ़ के तरवां क्षेत्र में कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है

यह हृदयविदारक घटना तरवां थाना क्षेत्र के आरजी फुलाईच गांव की है। यहाँ के निवासी सूबेदार विश्वकर्मा का 19 वर्षीय बेटा अभय विश्वकर्मा 14 अक्टूबर की शाम गोरखपुर में अपनी प्राविधिक परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। उसने दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से कृषक एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी।
लेकिन रास्ते में बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र स्थित तेंदुआ गांव के पास रेलवे के 37वें पोल के समीप, रात करीब 8 बजकर 21 मिनट पर अभय अचानक ट्रेन संख्या 15007 कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई!
रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार को जब अभय का शव उसके पैतृक गांव आरजी फुलाईच पहुंचा, तो पूरे गांव में मातम छा गया। तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे अभय की मौत से मां रीता देवी और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
घर का सबसे लाडला और होनहार चिराग यूं बुझने से हर किसी की आंखें नम हैं। ईश्वर दिवंगत छात्र की आत्मा को शांति दे, कमेंट बॉक्स में ‘ॐ शांति’ जरूर लिखें


