आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दिनांकः 18.10.2026
पैसे के विवाद में ब्रेजा कार छीनने और ऑनलाइन ₹15,000 मंगाने के आरोप में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना सिधारी पुलिस ने अभिषेक यादव एवं गौरव यादव को गिरफ्तार कर छीनी गई ब्रेजा कार बरामद की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डाक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिधारी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
प्राप्त तहरीर के अनुसार, पैसे के लेन-देन के विवाद में वादी की ब्रेजा कार छीनकर उसे जबरन अपने साथ ले जाने तथा ऑनलाइन माध्यम से 15,000 मंगाने का आरोप है। इस संबंध में थाना सिधारी पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


