जीयनपुर में पुलिस मुठभेड़, जानलेवा हमले का #वांछित अंकित यादव गोली लगने से घायल, गिरफ्तार.
आजमगढ़ थाना जीयनपुर क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त अंकित यादव गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दिनांक 19.10.2026 को वादी रामप्रसाद यादव निवासी चौको बाजार ने थाने पर तहरीर दी थी कि पुराने मुकदमे में सुलह न करने की रंजिश को लेकर सत्यम यादव, अंकित यादव सहित कुल 11 लोगों ने उन पर और उनके भाई प्रशान्त यादव पर मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर गिरा दिया और लाठी-डंडो ं से जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में थाना जीयनपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 0428/2026 धारा 3 (5)/109 (1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसी मुकदमे में वांछित अभियुक्त की तलाश में आज दिनांक 22.10.2026 को सुबह लगभग 3:38 बजे प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह और उप निरीक्षक जाफर खाँ की टीम अम्मा आईमा मोड़ से धनछुला मार्ग पर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अंकित यादव पुत्र लक्ष्मीकान्त यादव निवासी कटियारी, थाना घोसी, जनपद मऊ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उस े घेरने का प्रयास किया तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल आजमगढ भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा . 315 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह आजमगढ़ शहर में रहकर आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था और सत्यम के बुलान पर चौको बाजार आया था।
घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।
आजमगढ़ में एनकाउंटर, जीयनपुर की घटना
2 weeks पहले
