जनपद आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र में विद्यालय जा रही 10वीं की 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर दुषकर्म करने और उसका वीडियो बनाने का कंपा देने वाला मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता सुबह अपने घर से विद्यालय के लिए निकली थी। इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली कि छात्रा को एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में देखा गया है। परिजन जब विद्यालय पहुंचे तो पता चला कि छात्रा वहां नहीं पहुंची थी।
परिजनों ने तुरंत तलाश शुरू की। कुंहवट पुल के पास सफेद रंग की बोलेरो से फेंककर भागे आरोपी। रोती-बिलखती छात्रा ने परिजनों को अपने साथ हुई दरिंदगी और वीडियो बनाए जाने की जानकारी दी।
महराजगंज SHO जयप्रकाश ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर कबेलपुर निवासी सचिन और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खिरीडिहा निवासी शिवम कुमार तथा 12 अज्ञात के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, आईटी और पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
दर्शकों/पाठकों दिनदहाड़े स्कूल जाती बेटियों के साथ ऐसी हैवानियत करने वाले दरिंदों पर क्या सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर दे।


