आजमगढ़ के मुबारकपुर से बुधवार सुबह दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है! अपनी बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे भाई की बाइक को बालू से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी!
पूरी घटना मुबारकपुर के शांति चौक कटरा के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा मुबारकपुर के CPS स्कूल में पढ़ती थी और उसका भाई उसे बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी जीयनपुर की तरफ से बालू लादकर आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में मौके पर ही कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार बहन (बच्ची) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भाई को गंभीर और नाजुक हालत में तत्काल अस्पताल ले जाने की सूचना है। जहां से वह जल्द ही सकुशल डिस्चार्ज हो जाएगा।
घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालू लदे ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्कूल के समय बाजारों और भीड़भाड़ वाले रास्तों पर अंधाधुंध दौड़ते इन ट्रकों पर आपकी क्या राय है?


