आजमगढ़ वालों, बिजली विभाग ने चौबीस दशमलव पचास करोड़ रुपये का महा-प्लान तैयार कर दिया है!
अधीक्षण अभियंता गौरव तिवारी के अनुसार, इस साढ़े चौबीस करोड़ के बजट का सीधा फायदा जिले के तीन बड़े वितरण खंडों, फूलपुर, मुबारकपुर और कप्तानगंज के लाखों उपभोक्ताओं को मिलने जा रहा है। पैसा कहाँ-कहाँ खर्च होगा, पूरे आंकड़े नोट कर लीजिए: करीब डेढ़ करोड़ से सैंतीस जगहों की जर्जर हाईटेंशन एचटी लाइनें बदली जाएंगी। सात करोड़ की लागत से एक सौ बहत्तर एलटी लाइनों की मरम्मत होगी। तीन करोड़ रुपये से पैसठ बिल्कुल नए ट्रांसफॉर्मर लगेंगे और सबसे बड़ा काम, तरह करोड़ रुपये से पांच सौ सत्ताईस पुराने ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी!
फूलपुर, मुबारकपुर और कप्तानगंज वाले इस वीडियो को अपने पूरे इलाके में तुरंत शेयर कर दो! क्या आपके गांव में भी जर्जर तार लटक रहे हैं? कमेंट में जरूर बताओ और आजमगढ़ की हर खबर के लिए आजमगढ़ टाइम्स को अभी फॉलो कर लो!


