आजमगढ़ के पांच ब्लॉकों में सैंतीस करोड से बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, पवई के लिए साढ़े सात करोड पास, झूम उठे युवा!
दरअसल खेलो इंडिया के तहत पवई विकास खंड के बसही अशरफपुर गांव में साढ़े सात करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय स्तर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
पूरे सात एकड़ जमीन पर बनने वाले इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए दो सौ मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक, मल्टीपर्पज हॉल के साथ-साथ फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और कुश्ती के छह अलग-अलग कोर्ट और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बता दें कि कुल पांच विकास खंडों के लिए सैंतीस करोड़ पचास लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिसमें अब पवई को स्वीकृति भी मिल गई है, तो मेरे भाइयों क्या आप इससे खुश हैं? कमेंट करें और आजमगढ़ के अपने सभी स्पोर्ट्स लवर दोस्तों को यह वीडियो शेयर जरूर करें और जिले की हर ताजा खबर के लिए आजमगढ़ टाइम्स को तुरंत लाइक फॉलो कर लें


