आजमगढ़ वालों अगर आपके घर भी कोई दुपहिया चारपहिया या कोई भी वाहन है तो बड़ी खुशखबरी है
अब गाड़ी की आरसी यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से संबंधित के कई कामों के लिए आरटीओ ऑफिस के चक्कर काटना और दलालों को पैसे देना हमेशा के लिए बंद! अब यह काम आप घर बैठे अपने मोबाइल से सिर्फ दो मिनट में कर सकते हैं! एआरटीओ प्रशासन विष्णु दत्त मिश्र ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि वाहन रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की पूरी व्यवस्था अब ऑनलाइन कर दी गई है। अगर आपका पुराना नंबर बंद हो चुका है या गाड़ी लेते समय गलत नंबर दर्ज हो गया था, जिसके चलते आपको चालान या फिटनेस का मैसेज नहीं मिल पाता, तो आपको कहीं भागने की जरूरत नहीं है। सीधे परिवहन मंत्रालय के आधिकारिक वाहन पोर्टल वाहन डॉट परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन पर जायें और वहां से अपडेट मोबाइल नंबर का विकल्प चुनकर अपडेट कर लें। क्या ये सुविधा सही है? लाइक करके कमेंट में जरूर बताएं, इस काम की खबर को आजमगढ़ के हर गाड़ी मालिक तक शेयर करें
आजमगढ़ के दोपहिया चारपहिया गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर! अब घर बैठे होंगे ये काम RTO के चक्कर मत लगाना!
Featured in:
आजमगढ़

