थाना सिधारी
24 घंटे के अंदर गुमशुदा 2 किशोर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
थाना सिधारी पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई से दोनों किशोरों को सकुशल बरामद किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किशोरों की तलाश कर उन्हें बरामद किया।
बच्चों की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली और आजमगढ़ पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।



