Azamgarh आजमगढ़ कंधरापुर थाना क्षेत्र के भो मड़या विद्युत उपकेंद्र पर बिजली काटौती को लेकर विवाद हो गया। गांव के लोगों ने कथित तौर पर जेई से गालीगलौज की। चपारसी के साथ अभद्रता की। जेई की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। भो मड़या विद्युत उपकेंद्र के जेई सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर को शाम छह बज े से रात आठ तक इमरजेंसी रोस्टिंग थी। इस बीच दो मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वालों ने बिजली कटौती को लेकर गालीगलौज की।
जेई सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस अमरनाथ वर्मा निवासी किशुनदासपुर थाना कंधरापुर और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही।


